Bihar news: बंगाल में बिहारी छात्र को पीटा, बिहार के छात्रों से क्यों हुई मारपीट, जानें पूरा मामला

 
बिहार से गये दो युवक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती के लिए physical exam में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल गए थे और वहां उनपर कथित हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद बिहार के कई MLA ने इसपर आपत्ति जतायी है।

यह घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग पुलिस से होने का दावा करने वाले लोगों की तरफ से बिहार के दो युवकों पर कथित हमले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। जिसके बाद से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो केंद्रीय मंत्रियों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और भाजपा के गिरिराज सिंह के निशाने पर है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार पर जमकर निशाना साधा है. गिरिराज सिंग ने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी के इस सरकार मे इन बच्चों को हिंदुस्तान का अंग नहीं मानती? 

जबकि चिराग पासवान तीखा सवाल करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि क्या बंगाल में बिहार के छात्रों का परीक्षा देने जाना भी गुनाह है?

Bihar news, बिहार student, bihari



इस viral video को X platform पर बहुत सारे लोगों ने शेयर कर आपत्ति जतायी है खैर इस बीच बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों की पिटाई करने वाले शख्स को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रों की पिटाई करने वाले शख्स की पहचान रजत भट्टाचार्य के तौर पर हुई है. उसे बंगाल पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट किया. आरोपी 'बांग्ला पक्खो' नाम की कट्टरपंथी संगठन का सदस्य है।


बंगाल के युवकों की नौकरियां छीनने का लगाया आरोप

आरोपी राजत भट्टाचार्य ने अपने व्यान कहा है कि बिहार और यूपी के लड़के नकली प्रमाणपत्र लेकर बिहार के छात्र एसएससी परीक्षा के लिए आ रहे हैं और हमारे युवकों की नौकरियां छीन रहे हैं। 

हम बांग्ला पाखो संगठन से हैं और हमें बताया गया था कि उनके पास नकली प्रमाणपत्र हैं। इसलिए हम उन्हें पकड़ने के लिए वहां गए थे. लेकिन कुछ अन्य व्यक्ति एसएसबी से जुड़े हुए थे, जिन्होंने उन्हें बचा लिया और वे भाग गए। 




Next Post Previous Post