Bihar Flood बिहार में टूट सकता है 56 साल, बिहार के कई इलाक़ों मे आई बाढ़ जाने LIVE Update.
Bihar Flood: बिहार में कोशी और गंडक नदी में जलस्तर को बढ़ने से 20 जिलो में हाई अलर्ट जरी किया गया है इनमें पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।
पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर बराज से शनिवार को 4 लाख, 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं। जिससे दियारा क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्र प्रभावित है।
साथ ही, नेपाल के नारायणघाट से भी 6 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे पहाड़ी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कि पश्चिमी चंपारण के गौनाहा प्रखंड के 200 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
क्या बिहार में टूट सकता है 1968 का रिकॉर्ड?
तकरीबन 56 साल पहले 1968 में बराज से सर्वाधिक 9,13,000 क्यूसेक पानी निकालने का रिकार्ड दर्ज है। कोसी में पानी का स्तर काफी उपर आ चुका है जिससे कोशी हाई अलर्ट पर है।
नदी के किनारे बसी आबादी को बाहर आने और ऊंचे तथा सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा जा रहा है।
Bihar Flood पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Bihar Flood: बिहार में कई नदियां उफान पर हैं. जिससे राज्य के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इन क्षेत्रों प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं. राहत कार्य भी चलाया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ए भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच अधिकारियों ने किया तटबंधों का निरीक्षण
सुपौल के डीएम ने पूर्वी कोसी तटबंध सुपौल के 64.95 km साइट का दौरा करने जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया. वहीं कटिहार के डीएम ने जल संसाधन विभाग के मंडलीय अभियंत्रण के साथ आजमनगर रिंग बांध एवं जेडीडीएमएलई का निरीक्षण किया. इसके अलावा पडरौना के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्ष बल के अध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता ने जीएच तटबंध के स्पर संख्या 04 (किमी 3.16) पर निरीक्षण किया. उन्होंने बताया की अभी यहां पर सभी सुरक्षित है.Bihar flood के कुछ तस्वीरे और वीडियोस सोशलमिडिया से
बिहार के अभिनेता प्रतिक सिंग अपने सोशल मिडिया हैंडल X पर video साझा करते हुए लिखे "ये बहुत ही भयावह स्तिथि है कोसी बराज के सड़क पे पानी चढ़ चुका है, बिहार सरकार को हर बुरे स्तिथि के लिए तैयार रहना चाहिए।"ये बहुत ही भयावह स्तिथि है कोसी बराज के सड़क पे पानी चढ़ चुका है, बिहार सरकार को हर बुरे स्तिथि के लिए तैयार रहना चाहिए।#BiharFlood #PrayForBihar pic.twitter.com/pG0UVSE9ED
— Pratik Singh (@officialpratik0) September 28, 2024
