Guru Randhawa Movie SHAHKOT Controversy : गुरु रंधावा के आने वाली फिल्म विवादित, पाकिस्तान से जुड़ा मामाला?

guru-randhawa-Shahkot-Movie-
guru-randhawa-Shahkot-Movie-


Guru Randhawa's Movie Sparks controversies : सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा, जो अपनी अगली फिल्म 'shahkot ' की रिलीज के लिए तैयार हैं, इससे पहले कि फिल्म सिनेमाघरों मे आए प्रदर्शनकारियों द्वारा फिल्म के पोस्टर जलाने तथा फिल्म के रिलीज ना होने की मांग की है, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह फिल्म पाकिस्तान का समर्थन करती है।

Guru randhawa film Shahkot trailer मे कुछ ऐसे सेंटिमेंट सीन है, जिसमें लोगों को पाकिस्तान को सपोर्ट के पक्ष मे दिखाया गया है।जिसके वजह से पंजाब मे शिवसेना समुह ने फिल्म शाहकोट की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जनता की धारणाएं काफी हद तक ट्रेलर के प्रति उनकी प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित होती हैं, तथा उन्होंने निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फिल्म की सच्ची कहानी को समझने के महत्व पर बल दिया।

Guru Randhawa's Film "SHAHKOT" पर नेताओं ने सेंसर बोर्ड की आलोचना की और मांग की कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाए जाएं। उन्होंने सिनेमा मालिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने थिएटरों में भारत विरोधी नारे वाली शाहकोट फिल्म न दिखाएं। करवाल और पल्टा ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी सामग्री वाली फिल्म किसी भी थिएटर में दिखाई गई तो शिवसेना कार्यकर्ता थिएटर मालिकों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे और स्क्रीनिंग को तुरंत रद्द करवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक गुरु रंधावा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।


गुरु रंधावा ने 'Shahkot' की आलोचना पर क्या कहा?

गुरु रंधावा ने कहा कि जनता की धारणाएं काफी हद तक ट्रेलर के देखने के बाद धरना प्रदर्शन तथा उन्होंने निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फिल्म की सच्ची कहानी को समझने के महत्व पर बल दिया।


रविवार को शिव सेना पंजाब ने फिल्म 'शाहकोट' की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, गुरु, जो फिल्म के प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद थे, उन्होंने ने कहा: “जब तक आप मुझसे मिले नहीं हो एक कलाकार के रूप में आप कुछ भी धारणा बना सकते हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उनको लग रहा है कि ये फिल्म एक अलग डायरेक्शन में जा रही है।”

(जब तक आप मुझसे एक कलाकार के तौर पर नहीं मिलेंगे, आप मेरे बारे में कोई भी धारणा बना सकते हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि यह फिल्म अलग दिशा में जा रही है।)

गुरु रंधावा ने आगे कहा कि , “उन्होंने ट्रेलर देखकर अपनी राय बनाई है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। लेकिन जब आप पूरी फिल्म देखेंगे तो समझ आएगा कि उसमें कोई ऐसी बात नहीं है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, मैं उनको कहना चाहूंगा कि आप खुद टिकट लेकर चले जाओ, या मैं आपको टिकट भेज दूंगा।”

Guru Randhawa film Shahkot trailer मे क्या है?

ट्रेलर के अंदर आपको इंडिया और पाकिस्तान की बेहतरीन लव स्टोरी बताई जाती है जिसमें जितेंद्र साह जी का बेहतरीन और शानदार म्यूजिक आपको सुनने के लिए मिलता है वही पे सोने पे सुहागा फ़िल्म के गाने जैसे कि ‘दिल मेरा’ आप सभी को काफी इतना पसंद आने वाला है और ऑडियंस को तो ऑलरेडी ये गाना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

Guru Randhawa's Movie SHAHKOT मे गुरु के साथ, फिल्म में ईशा तलवार, राज बब्बर, गुरशब्द हरदीप गिल, सीमा कौशल, नेहा दयाल और मनप्रीत सिंह भी हैं। अनिरुद्ध मोहता द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Post Previous Post